पहली बर्फबारी के बाद बढी ठंण्ड ,मौसम विभाग ने पहली दिसम्बर से किया यलो एलर्ट ।
शिमला 28 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल की ऊंची चोटियों में सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई है। चोटियों पर हुई बर्फबारी से समूचे प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। सोमवार को बारिश-बर्फबारी के येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई है। इसके अलावा अटल टनल में भी हल्के बर्फ के फाहें गिरे है राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहा।इससे प्रदेश भर में हल्की ठंड बढ़ गई है।

(फाईल चित्र}
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आगामी छह दिनों तक कोई अलर्ट नहीं है, अपितु पहली दिसम्बर तक मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 2 दिसम्बर से राज्य में मौसम शुष्क व साफ बना रहेगा।
सोमवार को मौसम के खराब रहने से कांगड़ा में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री, जबकि राजधानी शिमला में 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। शिमला में माइनस 4.2 डिग्री तापमान पिछले 24 घंटों में लुढक़ा है, जबकि हिमाचल में औसतन माइनस 3.3 डिग्री की कटौती हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि 30 नवम्बर से एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसका इतना अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू प्रशासन ने आम लोगों के साथ पर्यटकों को अटल टनल और जलोड़ी दर्रा की तरफ मौसम भांपकर ही आवाजाही करने को कहा है।
प्रदेश के किसान-बागवान लंबे समय से बारिश के इंतजार में है। गेहूं की फसल बीजने और बीजी फसल के बारिश फायदेमंद होगी।










