/बद्दी पुलिस द्वारा औधोगिक नगरी बीबीएन में नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी

बद्दी पुलिस द्वारा औधोगिक नगरी बीबीएन में नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी

बीबीएन को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस ने जनता से सहयोग की भी की अपील ।

नालागढ 30 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में बढते चिट्टे के नशे से समाज पर पडते प्रभाव से जहां नई पीढी के अभिभावक चिन्तित है वही पुलिस भी इस नशे के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए प्रयासरत है । इव बारे में बद्दी पुलिस द्वारा बी0बी0एन0 में चिट्टा और अन्य ड्रग्स की तस्करी करने वालों के विरूद्व लगातार सख्त कार्यवाही करने का दावा किया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 के दौरान चिट्टा और अन्य ड्रग्स के 52 अभियोग पंजीकृत करके 82 आरोपियों को जेल में डाला था जबकि वर्ष 2023 के दौरान 73 अभियोग पंजीकृत करके 100 आरोपियों के विरूद्व एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है जाकि पिछले वर्ष की तुलना में करीब 40 प्रतिशत ज्यादा कार्यवाही की गई है। तथा आरोपियों में करीब 22 प्रतिशत ज्यादा आरोपी चिट्टा और अन्य ड्रग्स की तस्करी में पकड़े गए है ।

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करी के मुख्य 7 आरोपियों को गिरफतार किया है। जोकि बीबीएन में ड्रग्स तस्करी में सक्रिय थे । इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अभियोगों के अन्वेषण के दौरान आरोपिायों के फारवर्ड लिंकेजध् बैकवर्ड लिंकेज स्थापित किए जा रहे हैं ताकि नशा तस्करी करने वाले मुख्य सरगनाओं को पकड़ा जा सके।

प्रवक्ताा ने बताया कि नशा माफिया के विरूद्व कार्यवाही करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है व इसके अतिरिक्त बीबीएन में लगाए गए 5500़ सीसीटीवी कैमरों की सहायता से भी नशा तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है । बद्दी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अन्तर्गत नशा माफिया के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जा रही है।

बद्दी पुलिस द्वारा बीबीएन की जनता से पुनः अपील की है कि नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अन्तर्गत बद्दी पुलिस का सहयोग करें ताकि अपने समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि जनता द्वारा सांझा की गई हर जानकारी को गुप्त रखा जाएगा ।