/‘राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामशहर में ‘ स्वास्थ्य और कल्याण विषय’ पर कार्यशाला सम्पन्न

‘राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामशहर में ‘ स्वास्थ्य और कल्याण विषय’ पर कार्यशाला सम्पन्न

नालागढ ( रामशहर ) 30 नवम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / तरूण गुप्ता

ज़िला सोलन के नलागढ़ उपमण्डल के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामशहर में ‘स्वास्थ्य और कल्याण विषय’ पर ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के सौजन्य से चार दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। यह जानकारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामशहर की प्राधानाचार्य एवं खण्ड परियोजना अधिकारी वंदना सेठी ने दी।


वंदीना सेठी ने कहा कि इस कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण, घरेलू हिंसा, एचआईवी, मादक द्रव्य रोकथाम, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग इत्यादि कुल विषयों पर रामशहर खण्ड के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।


कार्यशाला में राजकीय माध्यमिक विद्यालय मडयारपुर से कपिल शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारिया की हेल्थ केयर ट्रेनर लीना शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा से रीना देवी ने स्रोत व्यक्ति के रूप में कार्य करते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया।


कार्यशाला में कुल 87 शिक्षकों ने भाग लिया।