शिमला 30 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को बने अभी ग्यारह महीनो का समय हो गया लेकिन अभी तक सुक्खू सरकार का विस्तार का मामला अधर में ही लटका हुआ है । हाल ही में मुख्य मन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे को मध्य नजर रखते हुए तथा आने वाले लोक सभा के चुनाव को देखते हुए दिसम्बर महीने में हिमाचल सरकार के मन्त्री मण्डल में विस्तार की सम्भावनाओ से इन्कार नही किया जा सकता है ।
सूत्रो की माने तो कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने हिमाचल में मन्त्री मण्डल के विस्तार तथा प्रदेश में बोर्डो व निगमो के चेयरमैन बनाने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे है । जिस के चलते दिसंबर के पहले दो हफ्तों के अंदर ही यह कैबिनेट विस्तार किए जाने की सम्भावना है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य मन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के साथ चर्चा करेंगे और मंत्रिमंडल विस्तार की कार्य योजना को कार्यरूप दिए जाने पर फार्मूला बनाएगे ।
जानकारो के मुताबिक हिमाचल राज्य सरकार की कैबिनेट में अभी तीन पद खाली हैं और इन्हें भरने के लिए जिलावार संतुलन साधने की भी कोशिश रहेगी । गत दिवस मूख्य मन्त्री के दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की किताब के लांचिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
आगामी महीने यानि दिसम्बर 11 को हिमाचल सरकार को एक साल का कार्यकाल पूर्ण हो जाएगा । एक साल का यह कार्यक्रम कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान मे प्रस्तावित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हाईकमान से इस अवसर पर कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेंगे और केंद्रीय नेताओं को इस रैली के लिए निमंत्रण भी देंगे।
दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भी शिष्टाचार भेंट की है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में 19 दिसंबर से शुरू हो रहा है और उससे पहले गवर्नर से मुलाकात के भी कई मायने निकाले जा रहे है ।










