/हिमाचल पुलिस के मा0स0 उप निरीक्षक तरसेम सिंह सेवा निवृत ।

हिमाचल पुलिस के मा0स0 उप निरीक्षक तरसेम सिंह सेवा निवृत ।


नालागढ 1 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा


हिमाचल पुलिस का एक जवान मा0स0 उप निरीक्षक तरसेम सिंह अपनी 37 साल की सेवाए देने के बाद गत दिवस सेवा निवृत हो गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक सेवा निवृत तरसेम सिंह ने अपने सेवा काल में 35 सराहनीय प्रमाण पत्र हासिल किए और अपनी डयूटी के प्रति वफादार रहे ।

तरसेम सिंह की सेवा निवृति के अवसर पर पुलिस अधीाक्षक मोहित चावला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा ,उप पुलिस अधीक्षक बद्दी प्रियांक गुप्ता तथा उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व लखवीर सिंह तथा समस्त बद्दी पुलिस उन्हे बधाई देने के लिए एकत्रित हुए तथा उनकी लग्बी आयु की कामना की । तरसेम सिंह द्वारा अपने कर्तव्यो को बेहद ईमानदारी व समर्पण के साथ निभाने के लिए उन्हे हमेशा याद किया जाता रहेगा ।

इस अवसर पर बीबीएन पुलिस ने मा0स0 उप निरीक्षक तरसेम सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई दी । इस मौके पर उनके परिजन तथा धर्मपत्नी भी मौजूद रही ।