बिहार से आ कर बद्दी में कर रहा है नशे का कारोबार ।
नालागढ ( बद्दी ) 02 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /रजनीश ठाकुर
बद्दी पुलिस वीरवार एएसआई प्रताप सिंह के नेतृत्व में गत दिवस पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अमरावती में रह रहे नशा सप्लाई करने वाले सरगना को पकडने का दावा किया है ।बिहार से आ कर बद्दी में नशे का कारोबार कर रहा है ।मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस पुलिस गश्त पर थी जिसमे एक गुप्त सूचना मिली कि अमरावती में गांजा का एक मोस्ट वांटेड सप्लायर रहता है जो पूरे शहर में गांजा को सप्लाई करके लोगो को नशे के दलदल में झौंक रहा है ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोस्ट वांटेड को बद्दी के अमरावती से गिरफ्तार किया जिसके पास मौके पर 6.00 किलो गांजा बरामद हुआ ।
इस बारे में एसएचओ राकेश रॉय ने पत्रकारो को बताया कि आरोपी पर पहले भी इस तरह के कई केस दर्ज है और दोबारा फिर बद्दी पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है जिसे आज नालागढ़ कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जायेगा एसएचओ ने कहा कि यह मोस्ट वांटेड गिरफ्तारी है और यह मोस्ट वांटेड अनिल कुमार निवासी मादेपुर बिहार का रहने वाला है जो नेपाल और बॉर्डर आदी स्थानों पर भी इसके तार जुड़े होने की आशंका है जिस पर कोर्टमें पेश करने के बाद रिमांड पर सारी स्थिति का पता चलेगा ।










