नालागढ 4 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत पुलिस टीम ने गत दिन अवैध शराब की एक खेप पकडने का दावा किया है । यह अवैध शराब एक और प्रवासी के कब्जे से बरामद की गई है ।
मिली जानकारी के मूुताबिक गत दिवस पुलिस द्वारा बलयाणा गाँव के पास उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी आरोपी मॉन्टी के कब्जे से तालाशी के दौरान 12 बोतल अंग्रेजी शराब और 96 अध्धे व 50 पव्वे देसी शराब के बरामद किए गए।

इस बात की पुष्टि करते हुए उप पुलिस अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी के विरूध्द पुलिस थाना बरोटीवाला में आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगामी कार्यवाही जारी है।










