औधोगिक नगरी में रोड का्रसिंग के लिए नही बनी है जेबरा क्रासिंगज ।
नालागढ ( बद्दी ) 5 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में हुए सडक दुर्धटनाओ में आए दिन एक दो जाने ,जाने के समाचार मिलते ही रहते है । गत दिवस भी औधोगिक नगरी की सडको पर जेबरा का्रसिंग चिन्ह न होने से सडक पार करते हुए हादसो के कारण दो लोगो की जाने जाने का समाचार मिला है ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस यहां हाउसिंग बोड फेस दो के नजदीक पैदल जा रहे एक व्यक्ति को गाडी नम्बर एच पी 12 पी 8772 ने टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया जिस से घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुचने से पहले ही दम तोड दिया और चिकित्सको ने मृत लाया प्रमाण दे दिया । मृतक की पहचान हनी पुत्र हरी राम निवासी उुना हिमाचल प्रदेश हुए जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाही की जा रही है ।

उधर दूसरे मामले में भी खेडा के पास सडक पार कर रहे एक व्यक्ति के कारण मोटरसाईकिल सवार के पीछे बैठी महिला के सडक में गिरने से मौत हो गई । इस में भी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोटर साईकिल नम्बर एच पी 12 पी 8269 तेज रफतारी से चलाते हुए पैदल सडक पार कर रहे एक व्यक्ति से टक्करा गया और मोटर साईकिल पर पीछे बैठी महिला व सडक पार कर रहा व्यक्ति दोनो घायल हो गए । जिस मेंसे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

लोगो ने बताया कि वाहन चालको की लापरवाही व तेज रफतारी से आए दिन यहां हादसे होते ही जा रही है उपर से रोड का्रास करने वालो के लिए भी कहीं यातायात नियमानुसार जेबरा का्रसिंग चिन्ह होने के अभाव में सडक पार करते हादसो का शिकार होना पडता है जिस से पैदल चलने वालो की भी वाहनो द्वारा जान जा रही है ।










