कांग्रेस को झटका, सोलन डिप्टी मेयर पद हाथ से निकला बिंदल की कूटनीति आई काम
सोलन 8 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो
सोलन नगर निगम के चुनाव में डिप्टी मेयर का पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मीरा आनन्द ने कब्जा कर लिया जिस से यहां कांग्रेस को झटका माना जा रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक इस चुनाव में 17 वोटो में से 12 वोट भाजपा के डेप्युटी मेयर के उम्मीदवार को प्राप्त हुए। याद रहे कि नगर निगम के लिए विधायक को वोट डालने की शक्तियां दी थी, लेकिन वो वोट भी कांग्रेस के काम नहीं आया।
उधर भाजपाईयो की माने तो भाजपा का एक पार्षद तो राजस्थान अपनी पोती की शादी के समारोह में गया हुआ था और उसके बावजूद भाजपा ने डिप्टी मेयर का पद जीत लिया।
याद रहे कि नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेंयर के चुनाव कई बार स्थगित किए गए । पहले चुनाव की तिथि 4 दिसंबर रखी गई, उसके बाद 5 दिसंबर का निर्णय लिया गया और उसको 7 दिसंबर कर दिया गया। भाजपाईयो ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह तारीख इस लिए रखवाई थी कि भाजपा के एक पार्षद अपनी पोती की शादी में जाने का कार्यक्रम बता चुका था और उसकी अनुपस्थिति का फायदा कांग्रेस लेना चाहती थी लेकिन इस के बावजूद भी डिप्टी मेयर का पद भाजपा के पक्ष में गया ।

इस बात की पुष्टि करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम सोलन के प्रिवेक्षक संजीव कटवाल ने कहा को यह चुनावी हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हैए कांग्रेस ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि इस प्रकार से सोलन में डिप्टी मेयर के पद पर उनको हार देखनी पड़ेगी। सत्ता में बैठने के बावजूद और सभी हथकंडों को अपनाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी इस पद को नहीं बचा पाई इससे साफ प्रतीत होता है कि कांग्रेस की अंतरकल्हा अब बाहर आ गई है।

इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितना मर्जी दम लगा ले पर उनकी किसी भी प्रकार की छल कपट की राजनीति नहीं चलेगी। कांग्रेस पार्टी के दो मंत्री बाहर से आए और एक मंत्री स्वयं इसी शहर से था पर उनकी नीति इन चुनाव में फेल हो गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की यह जीत ऐतिहासिक है जब कांग्रेस के एक धड़े ने स्वयं ही भारतीय जनता पार्टी को वोट डाल दिया इससे साफ दिखता है कि कांग्रेस के पार्षदों को भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास है।










