/बद्दी में एक ओर शक्स से 956 ग्राम चरस बरामद ,मामला दर्ज

बद्दी में एक ओर शक्स से 956 ग्राम चरस बरामद ,मामला दर्ज


नालागढ 8 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में नशे के प्रति पुलिस की जिरो टॉलरेश अभियान के तहत आए दिन नशे के कारोबार करने वालो के विरूघ्द कार्यवाही की जा रही है । गत दिवस भी बद्दी में एक शक्स से पुलिस ने .956 ग्राम चरस बरामद करने का दावा किया है । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस हिमाचल के कुल्लू के सैंज के मदना डाकखाने के तहत आने वाले गांव काहना के बली राम के बेटे किशोरी लाल के कब्जे से बद्दी बस स्टैंड के नजदीक गुप्त सुचना के आधार पर तलाशी ली जिस पर पुलिस को किशोरी लाल के कब्जे से .956 ग्राम चरस बरामद हुई है ।

याद रहे कि गत दिनो ही बिहार से आए एक युवक के खोखे से पुलिस ने 5 किला 221 ग्राम गांजा पकडने में कामयाबी हासिल की थी कि आज पुलिस ने कुल्लू के युवक से यह खेप पकडने में कामयाबी हासिल कर ली ।


इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी के विरूघ्द थाना बद्दी में एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अधीन मामला पंजीकृत कर आरोपी उपरोक्त किशोरी लाल को गिरफ्तार किया गया है। और आगामी कार्यवाही जारी है।