आयु बढाने से समाज में आएगा बदलाव इस के परिणाम लागू होने के बाद आएंगे सामने
शिमला 8 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश में लड़कियों के विवाह योग्य आयु बढ़ाने के दृष्टिगत विभिन्न पहलुओं पर विचार.विमर्श के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एम . सुधा देवी कमेटी की अध्यक्ष होंगी। सचिव ग्रामीण विकास प्रियतु मंडल, सचिव विधि शरद कुमार लगवाल, निदेशक श्रम एवं रोजगार मानसी सहाय ठाकुर और द ट्रिब्यून की ब्यूरो चीफ प्रतिभा चौहान कमेटी की सदस्य तथा मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका वर्मा सदस्य सचिव होंगी।
याद रहे कि हिमाचल में भी लडकियो के विवाह योग्य आयु बढाने से समाज में एक अलग बदलाव आने की सम्भावना से इन्कार नही किया जा सकता है । भारतीय सभ्यता के अनुसार समय व हालात के अनुसार महिलाओ के प्रति शासको ने नियम बना कर लागू किए है ।हिमाचल सरकार भी प्रदेश की संस्कृति में एक विशेष बदलाव लाने की दिशा में विचार कर रही है इस के परिणाम क्या रहेंगे यह भविष्य ही बताएगा ।











