रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट ।
नालागढ 8 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
सोलन जिला ऐथलेटिक संघ द्वारा आगामी 17 दिसम्बर रविवार को जगातखाना में जिला स्तरीय क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता करवाई जा रही है ।
यह जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ कुलदीप ने बताया कि संध ने यह निर्णय गत दिवस आयोजिजत बैठक में लिया है इस प्रतियोगिता में सोलन जिला के महिला व पुरूष खिलाडी अपनी जन्म तिथि के अनुसार चार वर्गो में हिस्सा ले सकते है । उन्होने बताया कि 15-01-2008 से 14-01-2010 के बीच की जन्म तिथि वाले खिलाडी अंडर-16 वर्ग में, 15-01-2006 से 14-01-2008 के बीच वाले अंडर-18 वर्ग में, 15-01-2004 से 14-01-2006 के बीच वाले अंडर- 20 तथा 15-01-2004 से पहले जन्म तिथि वाले ओपन वर्ग में हिस्सा ले सकते हैं।

सोलन जिला के आधार नम्बर या यू पी. आई. कोड वाले खिलाड़ियों को ही सोलन जिला की ओर से राज्य स्स्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना जायेगा। राज्य करीय क्रॉस कंट्री 24 दिसम्बर (रविवार) को नाहन, जिला सिरमौर में आयोजित होगी। संघ की ओर से सभी अविभावकों व खिलाड़ियों को अपील की जाती है कि सभी खिलाडी 17 दिसम्बर (रविवार) को सुबह 9 बजे गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना, रोपड़ रोड (नालागढ़) के मेन गेट के पास रिपोर्ट करें। रजिस्ट्रेनऑन द स्पॉट की जायेगी।

खिलाडी अपनी जिला सोलन की खेल यू पी आई आईडी या आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र साथ जरूर लाएं।
उन्होने बताया कि संघ 31 दिसम्बर (रविवार) को गाँव व डा. रेडू (तह, नालागढ़) के मैदान में अंडर-14 व अंडर-16 वर्ग (लड़के व लड़किओं) की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अंतर जिला प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन सबंधी प्रतियोगिता भी करवा रहा है। जिसमें होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी बाद में सांझा कर दी जायेंगी।











