/बीबीएन पुलिस व अन्य सुरक्षा गार्डो का वार्षिक फायरिंग अभ्यास सम्पन्न ।

बीबीएन पुलिस व अन्य सुरक्षा गार्डो का वार्षिक फायरिंग अभ्यास सम्पन्न ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ( आई पी एस ) सहित सभी पुलिस अधिकारियो ने भी लिया फारिंग में हिस्सा

नालागढ 9 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन की पुलिस की वार्षिक फायरिंग अभ्यास आज सम्पन्न हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ के लखनपुर झीडा स्थित बट रैंज में 5 दिसम्बर से बद्दी पुलिस की वार्षिक फायरिंग अभ्यास का आयोजन किया गया । जिसका आज शनिवार को आखरी दिन था ।

इस मौके पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला (आई पी एस ) ने भी फायरिंग का अभ्यास किया । इस से पहले चार दिनो तक बीबीएन के सभी पुलिस अधिकारियोसहित बीबीएन पुलिस की अल्फा 5 , क्वार्टस व समस्त निजी सुरक्षा गार्डो ने फायरिंग का अभ्यास किया ।

यह जानकारी देते हुए डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि इस फायरिंग अभ्यास के दौरान पुलिस जिला के सभी पुलिस अधिकारियो व पुलिस कर्मियो ने भी भाग लिया ।