शिमला 11 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /जय सिह वर्मा
हिमाचल प्रदेश के को ऑपरेटिव बैंक की कुसुम्पटी खाखा में लाखो रूपए के घपले का मामला सामने आया है । इस बारे में बैंक के जिला प्रबन्धक ने सम्बन्धित सहायक प्रबन्धक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और इस सहायक प्रबन्धक को निलम्बित भी कर दिया गया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक इस सहायक बैंक प्रबन्धक ने लोगो के लोन की राशि को किसी अन्य खातो में डाल कर लााखो रूपयो का गोल माल किया है ।
पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी असिस्टेंट मैनेजर ने लगभग 16 लाख की धोखाधड़ी की। बैक ग्राहकों की शिकायत पर इस तरह की कार्रवाई हुई है। को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से अब असिस्टेंट मैनेजर को जहां सस्पेंड कर दिया है, वहीं पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शाखा के जिला प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि लगभग नौ ग्राहकों ने उन्हें उनके लोन अकाउंट में गड़बड़ी की शिकायत की है। मामले की जांच की गई तो पाया गया कि 16,80,314 रुपए की गड़बड़ी हुई है। ग्राहकों के लोन अकाउंट में जो राशि होती थी उसे किसी अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-406, 408, 420, 468 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी कर्मचारी कुल्लू का रहने वाला है।










