/रामशहर कालेज में रोड सेफटी क्लब द्वारा सडक सुरक्षा नियम थीम पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

रामशहर कालेज में रोड सेफटी क्लब द्वारा सडक सुरक्षा नियम थीम पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

शिमला 13 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ उपमण्डल के राजकीय महाविधालय रामशहर में आज रोड सेफ्टी क्लब द्वारा “सड़क सुरक्षा नियम” थीम पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रो. रीतू ने गतिविधि का संचालन किया। कुल ग्यारह विद्यार्थियों ने भाग लिया।

छात्रों ने सड़क दुर्घटनाओं और सुरक्षा प्रतीकों पर अपने विचार निबंध के रूप में कलमबंध कर उजागर किए। वरिष्ठ प्रवक्ता सतविंदर सिंह व डा. तन कलसी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

प्राचार्या डॉ. सिमरन घिल्डियाल ने विद्यार्थियों की सराहना की और इन गति विधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

निबंध लेखन की इस प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की संजना देवी ने प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष की मोनिका वर्मा ने द्वितीय और बी. ए. द्वितीय वर्ष की मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।