सामान सहित चोरो को किया पुलिस के हवाले ।
नालागढ़ 14 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में अपराधियो को सबक सिखाने के लिए स्थानीय लोगो ने कमर कस ली है । पिछले दिनो मोबाईल छीन कर भाग रहे पंजाब के दो युवको को स्थानीय लोगो ने मौके पर पकड कर मुरम्मत की और पुलिस के हवाले किया । इसी तरह गत दिवस भी बद्दी के लोगो ने हिम्मत दिखा कर जागरूक नागरिको की भूमिका निभाते हुए दो चोरो को रंगे हाथो पकडने में कामयाबी हासिल की है ।
मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस बद्दी फेज एक में स्थानीय लोगो ने दो चोरो को एक मकान का ताला तोडकर उसमें रखे सामान को चुराते हुए रंगे हाथो पकड लिया । चोरो की हल्की मुरम्मत करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिस पर बद्दी पुलिस ने फौरी कार्यवाही करते हुए मौके पर पहंुच कर दोनो चोरो को हिरासत में ले कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बद्दी के फेज एक में दो लोगो को चोरी करते हुए रंगे हाथो पकडने की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने दोनो चोरो को अपने कब्जे में ले कर कार्यवाही शुरू कर दी है । उन्होने बताया कि चोरो की पहचान रिषभ निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश तथा प्रवीण नेगी उर्फ सचिन निवासी शिवालिक नगर झाडमाजरी बद्दी के रूप में हुई है । जिनके विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में अभियोग पंजीकृत किया गया हैए आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
याद रहे कि पिछले दिनो औधोगिक नगरी बीबीएन में पुलिस ने अपराधियो की सूचना दे कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है जिस के परिणाम सामने आने लगे है ।










