/पुलिस अधीक्षक ,मोहित चावला (आईपीएस ) ने अपने अधिकारियो के साथ ,सीमावर्ती ईलाको का किया निरीक्षण ।

पुलिस अधीक्षक ,मोहित चावला (आईपीएस ) ने अपने अधिकारियो के साथ ,सीमावर्ती ईलाको का किया निरीक्षण ।

पुलिस का सहयोग करने के लिए जनता का जताया आभार ।


नालागढ़ 14 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा गत दिवस अपने अधिकारियो के साथ सीमावर्ती ईलाको का निरीक्षण किया । यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला (भा0 पु0 से0) द्वारा उप पुलिस अधीक्षक ; लीव रिजर्व बद्दी व अल्फा.5 टीम सहित नालागढ के सीमावर्ती इलाको का निरीक्षण किया गया ।

उन्होने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगो से भी सुरक्षा व यातायात सम्बन्धित मुद्दो पर वार्ता की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला (भा0 पु 0से 0) ने पुलिस चैक पोस्ट बधेरी व पुलिस चैक पोस्ट ढेरोवाल का निरीक्षण किया तथा साथ ही सीसीटीवी कैमरो का निरीक्षण भी किया ।

इस मौके पर उन्होनेे कहा कि पुलिस जिला बद्दी में अभी तक आम जन के सहयोग से 5500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके है जिसके लिए बद्दी पुलिस बीबीएन की जनता का आभार व्यक्त करती है तथा भविष्य में भी ऐसे ी सहयोग की अपेक्षा करती है ।