शव को कब्जे में ले कर बालूगंज पुलिस मामले की जांच मे जुटी ।
शिमला 14 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /जय सिंह वर्मा
हिमाचल के पालमपुर के संजय कुमार शिमला की टूटीकण्डी के समीप ओल्ड बैरियर में टवेरा कार में मृत हालत में मिलने से सनसनी फैल गई । मिली जानकारी के मुताबिक गत 45 वर्षीय संजय कुमार टवेरा में लाश मिलने से तरह तरह के कायस लगाए जा रहे है लेकिन पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई कारण का खुलासा नही किया है ।

पुलिस की माने तो संजय कुमार के कार में शराब की कुछ बोतले भी बरामद हुई है । समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणो का सही पता नही चल पाया है लेकिन आशंका जाहिर की जा रही है कि शराब की अत्याधिक डोज के कराण संजय की मौत हुई हो सकती है ं बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है । पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणो का सही पता चल पाएगा ।











