नालागढ ( बद्दी ) 16 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन पुलिस जिला बददी के साईबर सैल ने पिछले 6 महीने में 20 लाख रु की कीमत के गुमशुदा मोबाईल ढुंडकर नागरिको के हवाले करने का दावा किया है ।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से साईबर सैल द्धारा 20 लाख रुपये की कीमत के 100 से भी अधिक मोबाईल को ढुंडा गया है । जिनमे से कुछ मोबाईल उतर प्रदेश , बिहार , हरियाण व पंजाब से ढुडकर लाए गए है ।

उनहोने बताया कि सीईआईआर पोर्टल भारत दूरसंचार की तरफ से लांच की गयी सर्विस है, जिसकी मदद से आप अपने खोये हुए फोन को ट्रैक, ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकते है।
प्रवक्ता ने बताया कि फ़ोन को ब्लॉक करने के बाद आपके मोबाईल का डाटा सुरक्षित हो जाता है और कोई भी व्यक्ति आपके मोबाईल में डाटा से छेडछाड नहीं कर सकता है होगा और आपके फ़ोन का गलत इस्तेमाल भी नहीं होगा। साथ ही इस प्रक्रिया से आपके फोन मिलने के संभावना भी बढ़ जाते है।











