/सोलन जिला एथलेटिक एसोसिएशन की तरफ से नालागढ में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता अयोजित ।

सोलन जिला एथलेटिक एसोसिएशन की तरफ से नालागढ में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता अयोजित ।

ओपन पुरूष वर्ग में अजय कुमार तथा ओपन महिला वर्ग में कुमारी निकिता ने हासिल किया पहला स्थान ।

नालागढ 17 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

ज जिला सोलन एथलेटिक एसोसिएशन की तरफ से क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन गाँव जगातखाना के कच्चे रास्तों पर करवाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रोपर्टी डेवेलपर व समाजसेवी नरेंद्र सैनी, ने मुख्य अतिथि के तौर पर हरी झण्डी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

आज इस प्रतियोगिता में ओपन पुरुष वर्ग में अजय कुमार पहले, रविंद्र दूसरे और मनीष तीसरे स्थान पर रहा। ओपन महिला वर्ग में कुमारी निकिता पहले और छाया कुमारी दूसरे स्थान पर रही।

अंडर-20( पुरुष वर्ग) में दयानंद पहले, दीदार सिंह दूसरे और संभव शर्मा तीसरे स्थान पर तथा अंडर-20 ( महिला) वर्ग में भारती ने पहला और गुरलीन कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-18 (पुरुष) वर्ग में शिवांश ने पहला, मोहित ने दूसरा और अजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 (महिला) वर्ग में वंशिका पहले, अंशिका दूसरे और चांदनी तीसरे स्पान पर रही।

अंडर-16 (पुरुष) वर्ग में अमित चौहान को पहला, मनिंदर सिंह को दूसरा और पीयूष राणा को तीसरा स्थान मिला।उधर अंडर-16 (महिला) वर्ग में दीया सैनी पहले, प्राची को दूसरे और मुस्कान को तीसरे स्थान पर रही।

संघ के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि आज की यह प्रतियोगिता सफल रही। इसमे जिला सोलन के लगभग 75 खिलाडियों ने हिस्सा लिया।

उन्होने बताया कि ओपन वर्ग तथा अंडर-20 वर्ग में हर जिला से छः पुरुष व छः महिला खिलाड़ी नाहन में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके इलावा अंडर-18 वर्ग से दो महिला व दो पुरुष खिलाडी हिस्सा लेंगे।