सोलन में जे.सी.बी चली या जिला कांग्रेस ब्यूरो समझ से पार
सोलन 20 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / कमल चौहान
भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि सोलन में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर की जा रही तोड फोड सरकार की तानाशाही का जीता जागता प्रमाण सामने आ रहा है ।
उन्होने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सोलन में बिना किसी नोटिस के तोड फोड की कार्यवाही शुरू कर दी है जो लोगो के प्रति सरकार की नीति को दर्शा रहा है बलदेव तोमर ने बताया कि सोलन में प्रशासन की इस कार्यवाही से लोगो में हाहाकार मचा हुआ है और प्रशासन किसी की सुनवाई नही कर रहा है मजेदार बात यह है कि कंाग्रेस के नेता इस स्थिती में यहां की जनता के सामने भी आने से बच रहे है उन्होने बताया कि चुनाव के समय बडी बडी बाते करने वाले कांग्रेस के नेता आम जनता के लिए डण्डा चलवा कर अपने आप सामने आने से भी बच रहे है ।

उन्होने बताया कि आज सोलन का प्रत्येक व्यक्ति परेशान है जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से परेशानियां बढ़ गई है। इस मुहिम से प्रशासन तो खुश है ही पर मंत्री गायब है यह अपने आप में बहुत बड़ा सवाल निशान हैए मंत्री जनता को सुख देने के लिए बने है या परेशानी देने के लिएए यह आम जन मानस समझ नहीं पा रहा है।

उन्होने कहा कि प्रशासन को जनता को एक मौका देना चाहिएए पहले प्रशासन को नोटिस भेजना चाहिए फिर तोड़ फोड का काम शुरू करना चाहिए। हर चीज़ के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है जिसका पालन सरकार को भी करना आवश्यक होता है।











