सोलन ( अर्की ) 20 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चौहान
सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

यह जानकारी देते हुए स्कूल के शारीरिक शिक्षक पूर्णचन्द शर्मा ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र ललित, पुनीत और पुष्पित और तीन छात्राओं राधिका, शिवानी ,साक्षी का चयन राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है ,जो की 27 से 29 दिसंबर चांडिल झारखंड में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगे ।

बच्चो के इस चयन के लिए उनके शिक्षक पूर्णचन्द शर्मा तथा बच्चो को स्कूल की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा स्कूल प्रबन्धन कमेटी के सदस्य बी आर वर्मा ,थ्रोबाल संध के अध्यक्ष कपिल देव ,मनोहर लाल ठाकुर तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियो ने बधाई दी तथा इनकी कामयाबी के लिए कामनाए की है ।











