/“मजबूत लोकतन्त्र सबकी भागीदारी” आगामी लोक सभा निर्वाचन.20 की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

“मजबूत लोकतन्त्र सबकी भागीदारी” आगामी लोक सभा निर्वाचन.20 की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

सोलन 20 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ कमल चौहान

जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) सोलन की अध्यक्षता मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 की समीक्षा व आगामी लोक सभा निर्वाचन-20 की प्रारम्भिक तैयारियों के सम्बन्ध में जिला के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकाि (एस.डी.एम.) के साथ उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार कक्ष में बैठक हुई।

बैठक में जि निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) सोलन मनमोहन शर्मा ने मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप् पुनरीक्षण-2023 में प्राप्त मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने / अपमार्जित करने हेतु प्राप्त दावों आक्षेपों की समीक्षा की।

उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस.डी.एम.) को इन दाव व आक्षेपों का निपटारा निर्धारित तिथि 26-12-2023 तक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक सभा निर्वाचन-2024 की प्रारम्भिक तैयारियों में सैक्टर ऑफिसरों की बैठक, नोडल अधिकारियों की बैठक, ई.वी.एम. जागरुकता अभियान की निगरानी, स्वीप कोर कमेटी बनाने, सभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर की मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त, सोलन अजय यादव, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस.डी.एम.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल, एस.डी.एम. कण्डाघाट सिध्दार्थ आचार्य, एस.डी.एम. अर्की यादवेन्द्र पाल, एस.डी.एम. सोलन कविता ठाकुर, एस.डी.एम. कसौली गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा, तहसीलदार (निर्वाचन) राजेश शर्मा, जिला के समस्त तहसीलदार / नायब तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार (निर्वाचन) दीवान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।