/औधोगिक नगरी बीबीएन में उधोगपतियो की कम होती रूचि ने सम्पति के भाव में भी लाई गिरावट ।

औधोगिक नगरी बीबीएन में उधोगपतियो की कम होती रूचि ने सम्पति के भाव में भी लाई गिरावट ।


बीबीएन के बजाए ऊना
में उधोग लगाने में रूचि दिखा रहे है उधोगपति ।


शिमला 22 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा


हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औधोगिक नगरी बीबीएन में पिछले काफी लम्बे समय से उधोगो के बीच पनप रहा असंतोष व सरकार के कथित नकारात्मक नीतियो के चलते यहां सम्पतियो के दाम भी दिन प्रतिदिन गिरने लगे है ।


मिली जानकारी के मुताबिक गत वर्षो में औधोगिक नगरी बीबीएन चण्डीगढ के नजदीक होने के कारण तथा प्रतिकूल हालात के चलते यहां उधोग लगाने के लिए पूरे भारतवर्ष के उधोगपतियो के लिए प्राथमिकता रहती थी और इस कारण यहां सम्पतियो के दाम आसमां छूने लगे थे ।

लेकिन हाल ही में हिमाचल के ऊना जिले में उधोगपतियो को आर्किर्षत करने में वहां के नेताओ ने जो वातावरण बनाया है हाल में बहुत से उधोग वहां स्थापित हो रहे है और सम्पतियो के दाम वहां आसमां छूने लगे है ।


औधोगिक नगरी बीबीएन में राजनेताओ की आपसी रस्सा कस्सी के चलते सरकार यहां उधोगो के लिए सुविधाओ के प्रति सजग नही दिख रही है । यहां प्रकृतिक आपदा में हुए पुलो व सडको के नुकसान ने उधोगो को बुरी तरह प्रभावित किया है यहां कारोबार करने वाले सरकार व नेताओ की इस नीति से परेशानी के कारण यहां से अपना हाथ पीछे खीचने लगे है ।
लोगो की माने तो यहां अव्यवस्थित औधोगिकरण भी यहां से उधोगपतियो को ऊना व अन्य क्षेत्रो की ओर आकर्षित करने का कारण बन रहा है । बीबीएन की सडको की हालत देखते ही बनती है जबकि ऊना की सडके इस तुलना में कहीं बेहतर बताई जा रही है ।


औधोगिक नगरी बीबीएन में सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी यहां अहम् पदो पर वर्षो से चिपके हुए है जिस से यहां के उधोगो के भीतर एक विशेष गुट के ही कामयाब होने की बाते की जाती है ,जिस कारण वर्तमान में यहां उधोगपतियो ने अपने कई संगठन बना कर अपने अपने ग्रुप की समस्याओ को उठाने का प्रयास शुरू कर दिया है ।

कारण जो भी हो औधोगिक नगरी बीबीएन में उधोगो की कम होती रूचि ने यहां की सम्पतियो की कीमतो में भी भारी गिरावट ला दी है ।लोगो की माने तो यहां सम्पतियो को बेचने के लिए लम्बे समय से बाजार में प्रचार कर रहे है प्रापटी डीलरो से सम्पर्क कर रहे है लेकिन इस मंदी के चलते सही दाम देने के लिए कोई भी आगे नही आ रहा हेै


औधोगिक नगरी बीबीएन में सम्पतियो की कीमतो में गिरावटे आने से जहां सरकारी राजस्व को हानि होने की सम्भावना है वही यहां इस कारोबार से जुडे लोगो को भी नुकसान उठाना पड पड रहा है ।