नालागढ ( बरोटीवाला ) 25 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में में बढते यातायात के दबाव के चलते तथा वाहन चालको की तेजरफतारी व पैदल चलने वालो के लिए उचित रास्ते व यातायात चिन्ह न होने के कारण गत दिवस एक और बडा हादसा होते होते बच गया । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस बरोटीवाला के झाडमाजरी के नजदीक एक मोटर साईकिल की तेजरफतारी व सडक पर पैदल चल रहे व्यक्ति के कारण दोनो में टक्कर हो गई । जिस से पैदल चलने वाला व्यक्ति के घायल होने का समाचार मिला है ।
इस बारे में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि झाड़माजरी के नजदीक एक मोटर साईकल न0 UP17U- 8463 के चालक ने तेज रफ्तारी से आते हुए, सड़क किनारे पैदल चल रहे रविन्द्र सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव मढांवाला डा0 नानकपुर तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा को टक्कर मार दी । इस सड़क हादसा में रविंद्र सिंह उपरोक्त घायल हो गया तथा मोटर साइकिल मौका से फरार हो गया । जिस पर पुलिस थाना बारोटिवाला में भा०द०स० की धारा 279,337, 338 तथा मोटर वाहन अधीनियम की धारा 187 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया ।










