सोलन ( अर्की ) 24 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के दो खिलाड़ी उमा और कार्तिक राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए है ।

यह जानकारी देते हुए स्कूल के शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चों का चयन हिमाचल टीम के लिए हुआ है जिसका ट्रायल देहरा में 10 दिसंबर 2023 को हुआ था। ट्रायल में विद्यालय के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें उमा और कार्तिक का चयन 42वीं खो खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है ।

उनहोने बताया कि यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में खेली आयोजित हो रही है , यह दोनों बच्चे इस वर्ष स्कूली खेलों में राज्य स्तर परअच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और उम्मीद है कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे।

प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों को इस भागीदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि बच्चों की मेहनत का नतीजा है जिस कारण यह बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे हैं










