/हिमाचल भाजपा ने भारत रत्तन स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया ।

हिमाचल भाजपा ने भारत रत्तन स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया ।

अटल जी का मार्ग सेवाए सुशासन एवं गरीब कल्याण – जयराम


शिमला 25 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के सुअवसर को भाजपा ने ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में फल वितरण कार्यक्रम और रिज पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाग लिया।

जयराम ठाकुर ने कहा की भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन की प्रतिमूर्ति थे। उनकी सरकार ने अंत्योदय की विचारधारा को मानते हुए सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए। आज मोदी सरकार अटल जी के दिखाये हुए रास्तों पर चलकर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। 1999 में सरकार बनाने के बाद श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने राष्ट्रीय दूरसंचार नीति में सकारात्मक बदलाव लाकर भारत में दूरसंचार क्रांति लाने का काम किया। आज मोदी सरकार ने गाँव गाँव तक आप्टिकल फाइबर पहुंचाने का कार्य किया है।

मोदी सरकार ने 2 लाख से भी अधिक ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड इंटरनेट से जोड़ने का काम किया है। अटल जी की दूरसंचार क्रांति को आगे बढ़ाते वित्तीय समावेशन के उद्देश्य के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जे ए एम (जन धन-आधार-मोबाइल) त्रिमूर्ति का क्रियान्वयन किया गया है। जे ए एम ट्रिनिटी ने 50 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के साथ देश भर में वित्तीय सेवाओं की पहुंच में ऐतिहासिक वृद्धि की है। इसके माध्यम से आज करोड़ों लाभार्थियों तक निर्बाध गति से सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुँच रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, संजय सूद, सुरेश भारद्वाज, संजीव कटवाल सुनील धर विशेष रूप से उपस्थित रहें।