/अर्की उपमण्डल के रामशहर क्षेत्र में री राम जन्मभमि से लाए गए अक्षत घर घर वितरित ।

अर्की उपमण्डल के रामशहर क्षेत्र में री राम जन्मभमि से लाए गए अक्षत घर घर वितरित ।


नालागढ( रामशहर ) 26 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / तरूण गुप्ता


राम मन्दिर अयोघ्या से राम की चरण पादुकाएं व अक्षम कलश यात्रा हिमाचल के अर्की उपमण्डल के रामशहर क्षेत्र में पहुंचने का इन्तजार पूरे जोरो से किया जा रहा है ।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बायला मे इस अक्षत कलख यात्रा का बेसब्री से इन्तजार किया जा रहा है और इसके स्वागत के लिए गा्रमिणो ने यहां बाजे गाजे का भी इन्तजाम किया है ।


यह जानकारी देते हुए ग्रामिणो ने बताया कि आज अर्की भाजपा मण्डल अक्षत कलश यात्रा रामशहर बस स्टैंड पर भाजपा के कार्यकर्ताओ व ग्रामिणो ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया ।

उन्होने बताया कि इस क्षेत्र में लोगो ने रामचन्द्र की कलश यात्रा को ले कर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । मस्त गांववासियों को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से लाए गए अक्षत घर घर जाकर वितरित किए जाएंगे।