/ऐथलेटिक संघ द्वारा 31दिसंबर (रविवार) को गाँव रेडू कल्याणपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

ऐथलेटिक संघ द्वारा 31दिसंबर (रविवार) को गाँव रेडू कल्याणपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

रजिस्ट्रेन ऑन द् स्पॉट की जायेगी

नालागढ 27 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

सोलन जिला ऐथलेटिक संघ द्वारा आगामी 31दिसंबर (रविवार) को गाँव रेडू कल्याणपुर में जिला स्तरीय अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग के लड़के-लड़किओं की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जा रही हैl

मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता के जिला सोलन के खिलाडी अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलोन अर्थात (तीन खेलों का मिश्रण में से अपनी पसंद के किसी मिश्रण में भाग ले सकते हैं l ट्रायथलोन(ए) में ,60 मीटर दौड़, लांग जंप और हाई जम्प, ट्रायथलोन (बी ) में ,60 मीटर दौड़, लांग जम्प और शॉटपुट थ्रो, ट्रायथलोन ( सी) में 60 मीटर दौड़, लांग जम्प व 600 मीटर की दौड़ शामिल है l इसके इलावा ये खिलाडी जेवलीन थ्रो में भी हिस्सा ले सकते हैंl

अंडर-16 वर्ग में एक पेंटाथलोन अर्थात पांच खेलों का मिश्रण है परंतु हर्डल रेस के उपकरणों की कमी की वजह से उस मिश्रण के इलावा अन्य सात खेलों जैसे, 60 मीटर और 600 मीटर दौड़ें, हाई जम्प, लोंग जम्प, शॉट पुट थ्रो व जेवेलिन थ्रो में हिस्सा लिया जा सकता हैl ट्रायथलोन में खिलाडियों को अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया जायेगा l

संघ की ओर से सभी स्कूलों के प्राचार्यों, अध्यापकों व अविभावकों तथा खिलाडियों से अपील है कि उक्त खेलों में रुचि रखने वाले अपने विद्यार्थियों व बच्चों को 31 दिसम्बर (रविवार) को सुबह 9 बजे गाँव रेडू कल्याणपुर ( नालागढ़- स्वारघाट रोड पर नालागढ़ से 6 कि. मी. प्रकाश ढाबा के दायीं ओर) के मैदान में भेजें या लेकर आयेंl रजिस्ट्रेन ऑन द् स्पॉट की जायेगी l खिलाडी अपने आधार कार्ड की कॉपी या फोटो तथा जन्म प्रमाण पत्र साथ जरूर लाएं l


इस प्रतियोगिता में लघु भारती उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के प्रधान श्री हरबंस पटियाल जी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे l