रिटायर्ड प्रो रणजोध सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत ।
नालागढ 27 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
राजकीय महाविद्यालय रामशहर में सात दिवसीय एन. एस. एस. शिविर का समापन आज एक रंगा रंग कार्यक्रम के साथ हुआ l पिछले सत्र 2021-22 में इस महाविद्यालय को एन.एस.एस. की आधी इकाई की स्वीकृति मिली थी l इकाई के दो वर्ष पूरे होने पर सप्त दिवासीय शिविर की शुरुआत 21 दिसंबर से हुआ। सप्त दिवसीय शिविर के समापन समारोह में रिटायर्ड प्रो रंजोध सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रजवलित कर समापन समारोह का शुभारंभ किया l इस शिविर में महाविद्यालय के 25 स्वयंसेवीयों ने भाग लिया। जिनमें 5 लड़के व 20 लड़कियाँ शामिल थे l राष्ट्रीय सेवा योजना की रामशहर इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो शशि के पालनाटा ने सात दिनों में करवाई गई विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वयसेवियों को सफलतापूर्वक सात दिवसीय शिविर पूरा करने पर बधाई दी l कुमारी प्रिया और कैलाश ने पहाड़ी नृत्य किया। स्वंयसेवी दीक्षा और तरसेम ने साथ दिवसीय कैंप में सीखी नई नई बातों को सबके समक्ष रखा l सपना ने नृत्य किया। अमृता, नीरज, प्रिया, निकिता आदि ने पंजाबी डांस किया। अंत में स्वयंसेवियों ने पहाड़ी नाटी का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ट प्रो सतविंदर सिंह, प्रो संदीप, प्रो डी सी नेगी, प्रो सुमन, डॉ तनु कलसी, प्रो रीतू, गैर शिक्षक वर्ग में सूप्रोटेंडेंट श्री योगेश कुमार, जे ए ओ आईटी श्री संजय कुमार, तथा अन्य उपस्थित रहें। इस अवसर पर रिटायर प्रो रणजोध सिंह तथा महाविद्यालय के वरिष्ट प्रो सतविंदर सिंह द्वारा एनएसएस इकाई को आशीर्वाद स्वरूप धन राशि दी गई।










