/नालागढ़ में एक गाडी से 24 अग्रेजी शराब की अवैध बोतले बरामद ,मामला दर्ज

नालागढ़ में एक गाडी से 24 अग्रेजी शराब की अवैध बोतले बरामद ,मामला दर्ज

नालागढ 28 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा बघेरी चैक पोस्ट पर नाकाबंदी कर एक गाडी से अवैध शराब की 24 बोलत अंग्रेजी शराब बरामद करने का दावा किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस पुलिस ने यह अवैध शराब नाकाबन्दी के दौरान तलाशी के समय पकडी है ।

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राज कुमार पुत्र श्री तारा सिहं निवासी जगतपुर, जोघों, नालागढ़ जिला सोलन हि0प्र0 की गाड़ी से तालाशी के दौरान 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिस पर पुलिस थाना नालागढ़ में आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगामी कार्यवाही जारी है