रक्तदान शिविर में 72 ने किया रक्तदान
नालागढ 30 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / गुरजीत सिंह
हिमाचल प्रदेश के औधोगिक नगरी बीबीएन उपमंडल नालागढ़ के झिडीवाला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छोटे साहिबजादे वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड द्वारा छोटे साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाया गया गुरु गोविंद सिंह जी के बेटे जोरावर सिंह,बाबा फतेह सिंह जी व माता गुजरी जी के शहीदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जहां सुखमणि साहब के पाठ का भोग डाला गया वहीं संस्था द्वारा एक शहीदों की याद में 8वां रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया और रक्तदान शिविर के साथ ही छोटे साहिबजादे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए औषधिय एवं छायादार पौधे भी बांटे गए। शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ से आई डॉक्टरों की टीम ने करीब 72 यूनिट ब्लड को एकत्रित किया जो जरूरतमंद रोगियों के प्रयोग में लाया जाएगा।
इस मौके पर शहीदों को याद करते हुए ढाढ़ी जत्थों व सिख धर्म के प्रचारको द्वारा गुरु की वाणी का गुणगान किया गया वहीं गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों को सरहंद की दीवारों में चीनकर उन्हें शहीद किया गया था की कुर्बानी को याद किया गया।

इस मौके पर छोटे साहबजादे वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोनू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया और छोटे साहबजादो की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया उन्होंने कहा कि इस मौके पर रक्तदान शिविर ,अटूट लंगर और कीर्तन दरबार भी सजाए गए और गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों व सिख इतिहास के बारे में संगतों को वाणी के माध्यम से निहाल किया गया और गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार द्वारा दी गई कुर्बानियों को लेकर भी प्रकाश डाला गया उन्होंने कहा कि वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से हर माह वह मिलकर पीजीआई चंडीगढ़ व नालागढ़ के सिविल अस्पताल में लंगर भी लगाते हैं ताकि मरीजों और उनके साथ आए लोगों को खाने की सुविधा मिल सके और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस मौके पर डीएसपी नालागढ़ प्रियंक गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली प्रधान शिव सेना,नालागढ के विधायक के.एल.ठाकुर, गुरप्रीत सिंह लाडी शिवसेना प्रधान पंजाब, छोटे साहबजादे वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान नरेंद्र सिंह सोनू, उप प्रधान हरविंदर सिंह, सैक्टरी गुरचरण सिंह टोरा, कैशियर संजीव वर्मा, जरनैल सिंह चंदेल, बुध सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह,अवतार सिंह बाबा, सुच्चा सिंह, लवप्रीत सिंह, गगन सिंह, अमरिंदर सिंह, नवप्रीत सिंह, अमनींदर सिंह, मनप्रीत सिंह, टिंकू कुमार, सुखविंदर सिंह, हर्षदीप सिंह, हरमीत सिंह, सतविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, बग्गा फौजी, लखविंदर लकी, गगनदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










