नालागढ 3 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ उपमण्डल की बारियां पंचायत के लोगो से स्वास्थ्य बीमा आभा कार्ड बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपील की गई है ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस ग्राम पंचायत बारियां में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिस में विभिन्न विभागो के अधिकारियो और कर्मचारियेा ने भाग लिया ।

इस ग्राम सभा के दौरान स्वास्थ्य एवम् कल्याण केन्द्र बारियां की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी इन्दु बाला सैनी ने केन्द्र सरकार द्वारा बनवाए जा रहे स्वास्थ्य “आभा कार्ड ” के बारे में जानकारी दी । इन्दुबाला सैनी ने लोागो से अपील की है कि वह अपने अपने आभा कार्ड बना कर सरकार की इस योजना का पूर्ण लाभ ले ।

उनहोने बताया कि यह कार्ड आधार कार्ड की जानकारी के आधार पर निशुलक बनाया जा रहा है जिसमें लोगो को स्वास्थ्य चिकित्सा लाभ दिए जाएगें । इस ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रधान सहित विभिन्न विभागो ने पंचायत के विकास और उत्थान के लिए विभिन्न विषयो पर चर्चा की । पंचायत की इस ग्राम सभा में कई प्रस्ताव पारित किए गए । लोगो द्वारा सार्वजनिक लाभ के लिए उठाए गए मुद्दो पर विचार किया गया ।










