नशा विरोधी अभियान व सीसीटीवी कैमरो के लिए स्मृति चिन्ह दे कर किया सम्मानित ।
नालागढ (बद्दी ) 03 जनवरी.
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
नगर परिषद नालागढ की अध्यक्षा अल्का वर्मा द्वारा गत दिवस वरिष्ट पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला (आई पी एस ) के कार्यालय में उनसे एक शिष्टाचार भेंट की, जिस में नालागढ परिषद व पुलिस के आपसी सहयोग से यहां अपराधो को कम करने के लिए विचार किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा अध्यक्षा नगर परिषद को नालागढ़ में 65 सी0सी0टी0वी0 कैमरों को लगवाने के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला (आई पी एस ) ने अल्का वर्मा द्वारा लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए समय समय पर चलाए गए जागरूक अभियानों के लिए उनकी सरहाना की । याद रहे कि अल्का वर्मा द्वारा लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए लगभग 40 अभियान चलाए जा चुके हैं ।










