नालागढ 3 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ उपमण्डल के रामशहर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गत दिवस एक व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने आठ देसी शराब की बोतले पकडने का दावा किया है । मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्यवाही पुलिस की एक टीम ने गश्त के दौरान की ।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस थाना रामशहर के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान क्वारनी के नजदीक आरोपी लाल चन्द पुत्र श्री भगवान दास निवासी गांव जलनी मितियां त0 रामशहर जिला सोलन से तालाशी के दौरान 08 बोतल शराब देसी की बरामद की गई । पुलिस थाना रामशहर में आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही जारी है।










