/हिमाचल की औधोगिक नगरी बद्दी में गांजा बरामद मामला दर्ज

हिमाचल की औधोगिक नगरी बद्दी में गांजा बरामद मामला दर्ज

शिमला 04 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा


पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान ट्रक यूनियन बद्दी के नजदीक शक के आधार पर आरोपी संजय साहनी पुत्र मुसाफिर साहनी गांव इमातपुर डा0 भगवानपुर थाना भगवान पुर वैशाली बिहार को रोक कर उसके द्वारा उठाए गए थैला की तालाशी ली गई तो तलाशी के दौरान 1.640 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । जिस पर पुलिस थाना बद्दी में एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है । मामले में आरोपी संजय सहानी उपरोक्त को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।