/सोलन जिला पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगे पूरी करने की उठाई आवाज।

सोलन जिला पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगे पूरी करने की उठाई आवाज।


नालागढ़ में जिला पेंशनर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक में उठे सरकार से अदायगी के मामले।

नालागढ़ 6 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो / वर्मा

जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की जिला स्तरीय त्रैमासिक कार्यकारिणी समिति की बैठक नालागढ़ के पूर्व सैनिक लीग भवन नजदीक पुलिस स्टेशन नालागढ़ में के डी शर्मा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।


मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया नालागढ़ यूनिट के प्रधान नरेश भाई तथा यूनिट के तमाम सदस्यों ने केडी शर्मा का सभा स्थल पर पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया ।


केडी शर्मा ने संबोधन में कहा कि उपायुक्त सोलन द्वारा बहुत जल्दी ही जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त सोलन ने बैठक के लिए पेंशनरों की मांगों से संबंधित एजेंडा आइटम भी मांग ली थी जो उन्हें भेज दिया गया है ।

उन्होंने कहा कि सरकार सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही हैं ।उन्होंने कहा कि 12% महंगाई भत्ते की तीन किस्त जुलाई 22 से 4% जनवरी 23 से 4% तथा जुलाई 23 से 4% सरकार ने अभी तक नहीं अदा नहीं की है। इतना ही नहीं वेतन संशोधन के तहत जनवरी 2016 से जो वेतन एरिया मिलना था उसका 20% पिछली सरकार के समय में मिला था , बाकी 80%बकाया और वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों का एरियर तक नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी भी कमचारियों को नहीं मिली है। बहुत से मामलों में अभी तक पे फिक्सेशन के मामले सरकार के दफ्तर में लटके पड़े है ।


उन्होंने सरकार से अपील की है कि पेंशनरों की मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा कर,भुगतान किया जाए।

इस अवसर पर नालागढ़ उपमंडल के अलावा सोलन जिले के सभी क्षेत्रों से सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित रहे।