नालागढ 06 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में एक गुमशुदा बच्चे को पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तीन घण्टो के भीतर ढुढने का दावा किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस थाना बद्दी में गत दिवस एक शिकायत प्राप्त हुई कि दिनांक 05.01.2024 को भूपनगर तहसील बद्दी में रह रहे एक प्रवासी परिवार का 17 साल का लड़का स्कूल से घर वापिस नहीं आया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिलने के तुरन्त बाद महिला पुलिस थाना बद्दी से लड़के की तलाश में टीम रवाना हुई जिसके द्वारा 03 घण्टों के भीतर लापता बच्चे को डोरियां गांव से सुरक्षित ढूंढ निकाला गया ।

गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित उनके माता.पिता को सौंप दिया गया है ।










