/औधोगिक नगरी बीबीएन में ,अब चोरो की खैर नही, पुलिस ने गत दिनो तीन प्रवासी चोरो को किया गिरफतार ।

औधोगिक नगरी बीबीएन में ,अब चोरो की खैर नही, पुलिस ने गत दिनो तीन प्रवासी चोरो को किया गिरफतार ।

नालागढ 06 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में चोरो को धर पकड करने के लिए बद्दी पुलिस ने तेजी लाई है उससे यहां आ कर बाहरी राज्यो के चोरो को पसीने निकलने शुरू हो गए है । इसी सख्ती के चलते पुलिस ने यहां हुई कुछ चोरियो में तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरो का प्रयोग करते हुए गत दिनो तीन चोरो को पकडने का दावा किया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस मानपुरा पुलिस ने एक कम्पनी में चोरी करने वाले दो चोरो को पकडने में कामयाबी हासिल की है । जानकारी के मुताबिकपुलिस थाना मानपुरा में एक निजी कम्पनी के प्रबंधक द्वारा कम्पनी से 05 सिल्ली Lead चोरी करते हुए दो कर्मचारियों को पकडने बारे सूचना दी गई , जिस पर पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा तुरंत मौका पर पहुँच कर जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा निजी कम्पनी में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा गार्डों की सहायता से दो आरोपियों दिनेश कुमार पुत्र श्री इंद्र पाल निवासी गांव रामपुर भुराह जिला सितापुर उ0प्र0 (2) नितेश कुमार पुत्र श्री महेन्द्र प्रसाद निवासी बहादुरपूर जिला सितापुर उ0प्र0 को गिरफतार कर लिया ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह एक ओर मामले में पुलिस ने पंजाब के एक चोर को गिरफतार कर लिया है ।

पुलिस थाना बद्दी में नरदीप राणा पुत्र श्री रमेश चंद गाँव बैहशुड डा0 कमाही देवी तह0 मुकेरियाँ जिला होशियारपुर पंजाब की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुप्ता मार्केट बद्दी में स्थित इसकी मोटर रिपेयरिंग दुकान से मोटरें व तांबा चोरी किया गया है । इस मामले में भी पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की सहायता से एक आरोपी हैदर अली पुत्र श्री मोहम्मद अली निवासी फतेहगढ़ पंजाब को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस द्वारा आरोपियो के खिलाफ भा0द0स0 की धारा 454ए480ए34 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है ।आगामी कार्यवाही की जा रही है ।