/राजकीय माध्यमिक पाठशाला माजरा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह।

राजकीय माध्यमिक पाठशाला माजरा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह।

मीडिया के दुरूपयोग से पडने वाले प्रभाव पर भी बच्चो ने रखे अपने विचार ।

नालागढ 06 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ उपमण्डल के राजकीय माध्यमिक पाठशाला माजरा में गत दिवस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।

मिली जानकारी के मुाताबिक इस वार्षिक पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप चन्देल रहे । यह जानकारी देते हुए पाठशाला के मुख्य अध्यापक लखविन्द्र सिंह ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्रो को पुरस्सकार वितरित किए ।

उन्होने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदीप चंदेल ने विधालय को 5100 रूपए की राशि व्यक्तिगत तौर से दान भी दी ।

उन्होने बताया कि इस समारोह में बच्चो द्वारा हिमाचली नाटी ,पंजाबी गिद्दा ,मीडिया का दुरूपयोग के अलावा अनेको प्रस्तुतियां दी गई । मीडिया के दुरूपयोग पर बच्चो ने समाज को जागरूक होने पर बल दिया ।बच्चो ने मीडिया के समाज पर पडने वाले अनुकूल व प्रतिकूल प्रभावो पर चर्चा की ।

इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दभोटा के प्रधानाचार्य तिलक राज विशेष अतिथि रहे जबकि बीडीसी सदस्या सुरेंद्र कौर, उप प्रधान तरसेम राणा, पूर्व उप प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान गुरबचन सिंह, शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अधिकारीगण व एसएमसी प्रधान व सदस्य मदन राणा, कमलेश कुमारी ,राजवंत कौर ,कुलविंदर कौर और गांव से प्रीतम राणा ,राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह,केसर सिंह, जसवीर सिंह ,संदीप सिंह,नरेंद्र सिंह,देवराज विद्यालय के अध्यापक करनैल सिंह, सोहनलाल, बिंदर कुमार इत्यादि उपस्थित रहे ।