
नालागढ ( बद्दी ) 9 जनवरी
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ रजनीश ठाकुर
औधोगिक नगरी बीबीएन में दो मसाले बनाने वाले कारोबारियो की लडाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है । एक कारोबारी कॉपीराईट के तहत जेल की हवा भी खा चुके है और हाल ही में कोर्ट ने सशर्त जमानत दे कर उन्हे घर भेजा है ।

मिली जानकारी के मुताबिक औधोगिक नगरी बद्दी में रुचि मसाले का लोगो लगाकर मसाले बनाने वाली कम्पनी के मालिक को कोर्ट से सशर्त ज़मानत दिए जाने का समाचार मिला है ।

याद रहे कि गत दिनो औधोगिक नगरी बीबीएन में रूचि मशाला बनाने वाली कम्पनी ने एमएमडी ग्लोबल फूड्स नाम की कम्पनी जो पहले मदर चॉइस के नाम से भी मासले बनाते थे के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत पुलिस थाना बद्दी में कम्पलेंट दर्ज करवाई थी। कम्पलेंट में लिखा था कि एमएमडी ग्लोबल फूड्स कम्पनी रुचि मसाले का लोगो लगाकर मार्केट में नकली मशाले बेच रही है।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एमएमडी ग्लोबल फूड्स में छापा मार कर वहां से ज़रूरी कागजात व सैंपल जब्त किए थे मामला कोर्ट में चला हुआ है। इस पर एमएमडी ग्लोबल फूड्स कम्पनी के ऑनर को कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है ।










