लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पहली कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन मशीन का किया उद्घाटन ।
शिमला 8 जनवरी ,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
मौसम विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में वर्फबारी की चेतावनी को देखते हिमाचल सरकार ने इस साल बर्फ के दौरान सडको पर यातायात बाधित न होने देने का फरमान सुनाया है । मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल में बफबारी के कारण यहां आने वाले पर्यटको को यातायात अवरूध्द होने से भारी परेशानीका सामना करना पडता था लेकिन इस बार सरकार इस तरह की स्थिति पैदा नही होने देगी ।
हिमाचल में बर्फबारी वाले इलाकों में सड़कों पर यातायात बाधित नहीं होगा। सड़कों पर बर्फ न जमेए इसके लिए लोक निर्माण विभाग कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन की मदद लेगा।
शिमला में इसका पहला प्रयोग होगा। लाखों रुपये की इस मशीन को शिमला में स्थापित की गई है। इसके सफल प्रयोग के बाद इसे अन्य बर्फीले क्षेत्रों में भी स्थापित किया जाएगा। हिमाचल में आमतौर पर दिसंबर से बर्फ पड़नी शुरू हो जाती है। यह बर्फ फरवरी महीने तक रहती है। हालांकि दिसंबरए 2023 में बर्फबारी नहीं हुई है लेकिन जनवरी में बर्फबारी की संभावना है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग तैयारियों में जुटा है।
शिमला में यह मशीन आरटीओ कार्यालय के बाहर स्थापित की गई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शहर की पहली कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन मशीन का उद्घाटन किया।
प्लांट एक दिन में 6ए000 लीटर कैल्शियम क्लोराइड बना सकता है। इसके अलावा विभाग ने मंत्री को कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन की स्प्रे करके पूरी प्रक्रिया के बारे में भी बताया। प्लांट से 500 रुपये लागत में एक किलोमीटर सड़क पर कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन सॉल्यूशन छिड़क कर सड़क पर बर्फ जमने से रोकी जा सकती है।










