शिमला 09 जनवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस गवर्नमेंट “सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज से अगले 36 दिन तक प्रत्येक पंचायत में जाकर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी। इस कार्यक्रम के जरिए सुक्खू सरकार का जनता से सीधा संवाद करेगी । हर पंचायत में जा कर सरकार की 1 साल की उपलब्धियां बताई जायेंगी और जनता की समस्याओं का समाधान भी होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक कई विधानसभाओं में सोमवार से ही इसकी शुरुआत हो गई है।मुख्य मन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू भी हमीरपुर से इस योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर चुके है ।
लोक सभा के चुनाव को मध्य नजर रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम कोहिमाचल भाजपा सुक्खू सरकार के इस कार्यक्रम को पूर्व जयराम सरकार के जनमंच कार्यक्रम को कॉपी बता रही है।
यहां जारी एक ब्यान में भाजपा के मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री खुद ही कन्फ्यूज हैं । पहले सीएम ने कहा कि 8 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी । लेकिन आज उन्होंने कहा की अभी आधिकारिक शुरुआत कुछ दिन में होगी । जिससे ये पता चलता है कि सत्ता में आने के 1 साल के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी, विधायक और मंत्री जनता के बीच जाने लायक नहीं हैं।
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए दोनो ही पार्टियां एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और अक्षत कलश यात्रा को भुनाने के लिए घर-घर जा रही है।
देखना यह है कि आगामी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस सरकार का यह कार्यक्रम भाजपा को मात देने के लिए कितना कारगर होता है










