/बद्दी के मानपुर में मिली लाश शिनाख्त नहीं

बद्दी के मानपुर में मिली लाश शिनाख्त नहीं

शिनाख्त नहीं हुई तो एसडीएम नालागढ़ की परमिशन से किया जाएगा दाह संस्कार

नालागढ ( बद्दी )12 जनवरी
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /रजनीश ठाकुर।

जिला बद्दी पुलिस मानपुर थाना के अधीन मिली एक लाश जोकि मानपुर थाना के अधीन लोधीमाजरा पंचायत मामला है बता दे की लोधी माजरा उपप्रधान के फोन कॉल के बाद तुरंत बद्दी के मानपुर थाने एसएचओ श्यामलाल कोंडल और एएसआई सुनील कुमार पर पहुंचे और पुलिस ने लाश को लोधी माजरा पंचायत में एक खेत के साथ लगती झाड़ियां में लाश को बरामद किया ।

बता दें कि लाश पेड़ के साथ लटकी मिली पुलिस की माने तो यह आत्महत्या का मामला है ।बद्दी फोरेंसिक टीम से नरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और तथ्यों को जुटा कर आगामी कार्रवाई की जा रही है फॉरेंसिक टीम के निरीक्षण के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया बही एसएचओ ने बद्दी के सभी थानों से पता किया लेकिन मिसिंग की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है एसएचओ ने कहा की लाश को पुलिस ने कब्जे मैं ले लिया है ।


और सीएचसी नालागढ़ में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है ।

एसएचओ श्याम लाल कौंडल ने कहा अगर किसी तरह की शिनाख्त नहीं होती है तो 72 घंटे के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवा कर एसडीएम नालागढ़ से परमिशन लेकर लाश का अंतिम दाह संस्कार कर दिया जाएगा।