/बरोटीवाला थाने में हिट एण्ड रन का मामला दर्ज ।

बरोटीवाला थाने में हिट एण्ड रन का मामला दर्ज ।

थाना बरोटीवाला में 16 साल के बच्चे को बस चालक टक्कर मार कर भागा ।

नालागढ 14 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में एक हिट एण्ड रन का मामला सामने आया है जिसमें एक बस चालक द्वारा 16 साल के बच्चे को टक्कर मार कर मौके से भागने की शिकायत पुलिस थाना बरोटीवाल में दर्ज करवाई गई है ।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बरोटीवाला के अन्तर्गत गत दिवस सुबह 6ण्45 बजे एक प्राईवेट बस ने 16 साल के बच्चे को भूरांबाला के नजदीक टक्कर मारकर घायल कर दिया और चालक बस को मौका से भगाकर ले गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बच्चे के परिजनों ने घायल बच्चे को अस्पताल ले गए जहां से उसे चण्डीगढ़ रैफर कर दिया गया ।गत दिवस बच्चे के पिता राकेश कुमार की शिकायत पर बस के चालक के विरूद्व मामला दर्ज करवाया है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बस नम्बर सी एच 01 आईटीसी 1065 के चालक के विरूघ्द बरोटीवाला थाने में मामला दर्ज हुआ है जिस पर कार्यवाही की जा रही है ।