नालागढ 18 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा
पुलिस अधीक्षक बद्दी के सभागार में आज कार्य संतुलन कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग के पुलिस महा निरीक्षक पुऐट्र व री शिमला जय प्रकाश सिंह भापुसे द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया जिस मंे उन्होने पुलिस कर्मचारियो को कार्य व व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन किया

कार्यशाला के दौरान, जय प्रकाश सिंह ने काम से संबंधित तनाव, और पुलिस विभाग के भीतर कार्य संस्कृति की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने तनाव से निपटने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया और प्रभावी तनाव प्रबंधन के लिए अपने सुझाव रखे।

इसके अतिरिक्त, मोहित चावला, आईपीएस, ( और उप पुलिस अधीक्षक, बद्दी भी इस दौरान उपस्थित रहे। डी आई जी मोहित चावाला (भा0पु0से0) कार्यकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा जय प्रकाश सिहं, भा0पु0से0, पुलिस महानिरिक्षक (पु0ऐ0ट्र0&री0) शिमला को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।










