/नालागढ़ में एक महिला के कब्जे से चिट्टा बरामद , मामला दर्ज

नालागढ़ में एक महिला के कब्जे से चिट्टा बरामद , मामला दर्ज


शिमला 18 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा


नालागढ पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 20 ग्राम29 मिलीग्राम चिट्टा बरामद करने का दावा किया है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान नगर परिषद नालागढ़ IHSDP भवन के ब्लॉक न0 2 के पास शक के आधार पर एक महिला अमरजीत कॉर पत्नी श्री रणजीत सिहं निवासी वार्ड न0 3, नालागढ़ की तालाशी ली गई

तालाशी के दौरान महिला के कब्जे से उसकी टोकरी में छुपाकर रखे गए एक मोज़े से कुल 20.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना नालागढ़ में उपरोक्त महिला के विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।