खेडा में स्कूली बच्चो ने भी निकाली रैली ।
नालागढ ( बददी )20 जनवरी
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

आयोध्या में श्री राम मन्दिर के निर्माण पूर्ण होने तथा इस के उद्घाटन के लिए हिमाचल में भी लोगो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा हे । आज औधोगिक नगरी बीबीएन में भी हजारो लोगो ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर झांकी निकाली और जय श्री राम के नारे लगा कर पूरे क्षेत्र को राम मयी कर दिया ।

इस मौके पर लोगो ने कई तरह के नारे लगाए लोगो ने अपनी अपनी गाडियो पर झण्डे लगा कर रैली निकाली और इस के साथ साथ यहां स्कूली बच्चो ने भी राम मन्दिर निर्माण कार्य के अवसर पर झाकिंया निकाली तथा जय श्री राम के लिए झाांकिया निकाली । खेडा के शिवालिक पब्लिक स्कूल के अध्यापको ने बच्चो को ले कर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर झांकी व रैली निकाली ।

राम मन्दिर के निर्माण को ले कर लोगो मं भारी उत्साह है और पूरा वातावरण राम नाम के नारो से गूंजाएमान हो गया ।

इस मौके पर प्रशासन व पुलिस ने भी इस जलूस पर अपनी नजर बनाए रखी लेकिस यातायात की बाधा के वाबजूद यहां से एम्बूलैंस को रास्ता दिया गया और वाहनो की आवाजाही को नही रोका गया । यह दीगर बात है कि जलूस के कारण वाहनो की लग्बी लम्बी कतारे लगी रही ।










