/हाटकोट में 27 जनवरी को विशेष ग्राम सभा होगी आयोजित

हाटकोट में 27 जनवरी को विशेष ग्राम सभा होगी आयोजित

सोलन 20 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत 27 जनवरी, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाटकोट में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।


उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि 27 जनवरी, 2024 को मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की अध्यक्षता ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।