/पंजैहरा में 25 जनवरी को विशेष ग्राम सभा होगी आयोजित।

पंजैहरा में 25 जनवरी को विशेष ग्राम सभा होगी आयोजित।

नालागढ़ 23 जनवरी,

हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो / वर्मा

सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी, 2024 को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजैहरा में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी है।

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी, को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।